रामपुर ( रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की पीलाखार नदी से बच्चे का शव मिलने की ख़बर से सनसनी फैल गई है। मृतक के शव को गोताखोरों की मदद से नदी से निकाल लिया गया है। मृतक बच्चे के परिजन के द्वारा इसे हादसा नहीं हत्या बता कर एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
आरोप है कि एक दिन पूर्व नगलिया आकिल गांव निवासी सलमान पुत्र याकूब दो बच्चों शमी और शानिब को बहला फुसलाकर मोटर साइकिल पर बैठाकर भोट कस्बा स्थित एक दुकान पर ले गया था। दुकान से बच्चों को सलमान ने नये नेकर और खेलने की गेंद दिलवाई थी। इसके बाद आरोपी दोनों बच्चों को अमरुद खिलाने के बहाने भोट थाना क्षेत्र के दरियागढ़ गांव किनारे बह रही पीलाखार नदी पर ले गया। नदी के किनारे सलमान ने बच्चों के कपडे उतरवाकर नया नेकर पहनवाया और नेहलाने के बहाने से नदी में ले गया। सलमान समी को नदी में डुबाने लगा।

समी को नदी में डुबाते देख नदी किनारे खड़ा शानिब घबरा गया और जान बचाकर मौके से भागते हुए दरियागढ़ गांव पहुंच गया और रोने लगा। बच्चे को रोते देख दरियागढ़ गांव के ग्रामीणों ने उससे पूछा तो उसने एक अंजान व्यक्ति द्वारा उसके साथी को नदी में डुबाए जाने की सारी बात बतायी। सूचना पाकर ग्रामीणों के होश उड़ गए थे। उधर समी को नदी में डुबाकर आरोपी सलंमान बाइक लेकर मौके से भाग गया।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के ढक्का हाजीनगर गांव निवासी शानिब 10 वर्ष पुत्र अफसर अली व शमी10 वर्ष पुत्र साबिर हसन गुरुवार सुबह करीब दस बजे अपने घर के बाहर खेल रहे थे।
ये भी पढ़ें:
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मामले की सूचना पुलिस को देकर तमाम ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर अपराध निरीक्षक अजयवीर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए व शानिब से जानकारी ली। नदी किनारे शमी के कपड़े बरामद होने पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी थी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम से नदी में डूबे बालक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं हो पाया था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बालक का शव नदी में उतराता मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों संग तमाम रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया।अपराध निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता साबिर हसन की तहरीर पर आरोपी सलमान पुत्र याकूब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- ईरान की दो टूक: मांगें पूरी होने तक अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगी जंग

