Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश में सिपाही पर एक महिला ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इंसाफ के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
जिला रामपुर(Rampur) में थाना पटवाई क्षेत्र के जीवाई कदीम गांव में प्रेम बाबू नाम का युवक रहता है जिसकी गांव में ही बिजली की दुकान है और दुकान के पीछे ही उसका मकान है।
प्रेम बाबू के मुताबिक उसके यहां थाना पटवाई का एक सिपाही अमित कुमार कुछ सामान के लिए आया करता था। उसी में उसने उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखना शुरू कर दी और एक दिन उसकी पत्नी के साथ उसने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म कर उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया और साथ ही साथ उसे यह भी धमकी दी कि अगर तूने इस बात के बारे में किसी को बताया तो वह उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसा देगा।
आज पीड़ित महिला का पति अपनी पत्नी को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला और सिपाही की इस काली करतूत के बारे में पुलिस को बताया।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिपाही अमित कुमार के खिलाफ उसी के थाना पटवाई में मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित विवाहिता ने अपनी पीड़ा मीडिया के सामने बयां करते हुए कहा,”पटवाई थाने का एक सिपाही था मैं अपने घर पर सोई हुई थी मकान के पीछे से सिपाही घर में आ गया और मेरी गंदी फोटो खींच ली मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। सिपाही ने कहा जैसा मैं कहता हूं तुम ऐसी करती रहेगी तो मैं किसी को यह वीडियो नहीं दिखाऊंगा। मैं डर गई मुझे धमकी दी और मेरे सीने पर सिपाही ने तमंचा रख दिया। विवाहिता ने कहा छह-सात महीने से मेरे साथ गलत हो रहा है। महिला ने कहा परसों मेरे पति ने देख लिया मैंने सिपाही से कहा तुम यहां से निकल जाओ मेरे पति देख लेंगे लेकिन वह जा ही नहीं रहा था। पीड़ित ने कहा मुझे सिपाही को बंद करना है। मुझे उसने धमकी दी है कि मैं तेरा आदमी को मार दूंगा या उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। सिपाही अमित है और थाना पटवाई में सिपाही है।
वही पीड़ित विवाहिता के पति प्रेम बाबू ने कहा,” 11 तारीख की रात को 2:00 बजे सिपाही अमित मेरे घर आया और मेरी पत्नी गेट पर थी और वह भी वहीं पर था फिर वह भाग गया। फिर मैंने अपनी पत्नी से पूछा कोन था तो उसने कहा तुम्हारा दोस्त था अमित। उसने मेरी बीवी के साथ बदतमीजी की है और उसके सीने पर भी काटा है। तमंचा रखकर मेरी बीवी के सीने पर उसने रेप किया। पीड़िता के पति प्रेम बाबू ने कहा मेरे पत्नी के साथ सिपाही अमित ने रेप किया है।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पटवाई पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियोग आईपीसी की धारा 376 (2)का 452 आईसीसी और 506 आईपीसी में दर्ज हुआ है ।विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे उन तथ्यो के आधार पर आरक्षी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।
- दिल्ली: इंजीनियर फिरोज मुजफ्फर हनफी उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (दिल्ली प्रदेश) के महासचिव निर्वाचित
- जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के साथ की अकादमिक साझेदारी
- यूनानी चिकित्सा का खोया सम्मान बहाल करने के लिए की जाएगी हरसंभव कोशिश: मुश्ताक खादीवाला
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई
- JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India
