
रामपुर: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मदरसा एवं उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर रुहेला पठान ने जनपद रामपुर के जिलाधिकारी अजेय कुमार द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने डीएम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘राष्ट्र के प्रति समर्पण’ भेंट की।
मुलाकात के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए मज़ाहिर खान ने जिलाधिकारी की कार्यकुशलता और प्रशासनिक दृष्टिकोण की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अजेय कुमार द्विवेदी से मिलकर ऐसा प्रतीत हुआ मानो समाज और राष्ट्र के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित किसी व्यक्तित्व से भेंट हुई हो, जिससे एक गहरी संतुष्टि और अपनापन महसूस होता है।
मज़ाहिर खान ने ज़िले में डीएम के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से उन्होंने रामपुर में जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है, तब से अपनी कार्यकुशलता के बल पर उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारा है। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि रामपुर के मुस्लिम समाज में भी इस प्रशासनिक सक्रियता का व्यापक और सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
मज़ाहिर खान ने जिलाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सरकार का एक बेहद कामयाब, इंसाफपसंद और निडर अधिकारी बताया। साथ ही, अल्लाह (रब्बुल आलमीन) से उनके उत्तम स्वास्थ्य, शोहरत, निरंतर सफलता और लंबी उम्र की दुआ भी की।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

