रामपुर: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत रामपुर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपीएट (VVPAT) की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) 17 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। यह जांच प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित EVM वेयरहाउस के FLC हॉल में आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (रामपुर) आनंद कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के 6 अधिकृत इंजीनियरों द्वारा यह चेकिंग की जाएगी। जांच का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें अवकाश के दिन भी कार्य जारी रहेगा।

सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम:
- सीसीटीवी और वेबकास्टिंग से निगरानी: पूरी FLC प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी की सीधी देखरेख में होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी व भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी सतत निगरानी की जाएगी।
- राजनीतिक दलों को आमंत्रण: जिला प्रशासन ने सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिखित रूप से सूचित (पत्र सं0-814/ई०वी०एम०-वी०वी०पैट/2026 दिनांक 10 सितंबर 2026) कर दिया है। राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे FLC प्रक्रिया के अवलोकन हेतु अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को नामांकित कर उपस्थित रखें।
आयोग के नियमानुसार केवल प्रथम स्तरीय जांच (FLC) में पास होने वाली EVM और VVPAT मशीनों का ही उपयोग चुनाव में किया जाएगा।
- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- ‘अब्दुल-अब्दुल’ सवाल पर भड़के सपा सांसद नदवी, बोले- किसी समुदाय का मजाक न उड़ाएं

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

- रामपुर: बायोमैट्रिक समानता की अड़चन दूर, जुड़वा बहनों को मिली अलग-अलग आधार पहचान

- रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

