रामपुर/नवेद इक़बाल: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में शनिवार को टांडा-बाजपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन युवकों की मौत हो गयी।
टांडा-बाजपुर मार्ग पर एक गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में 2 बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि इसमें 5 युवक जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर भारी लोग जमा हो गए जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
गहरे दोस्त थे आसिफ और साजिद
हादसे में जान गंवाने वाले साजिद और आसिफ दोस्त थे। स्वार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लोहर्रा निवासी साजिद पुत्र मोहम्मद उमर व आरिफ पुत्र जमील निवासी नानकार रानी बाल काटने का काम करते थे। दोनों काम के लिए चेन्नई जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार को दोनों काम के लिए हैदराबाद जाने के लिए घर से निकले थे। लोहर्रा निवासी सरफराज दोनों को बाइक से छोड़ने के लिए टांडा जा रहा था। दोनों की मौत से परिजनों के साथ ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों युवक अपने परिवारों में सबसे छोटे थे। इनकी आपस में गहरी दोस्ती थी। नानकार रानी का आसिफ अपने माता-पिता की छह संतानों में सबसे छोटा था।
शनिवार की सुबह वह अपनी बीमार मां को बाजपुर से दवा दिलाकर लाया था। कुछ देर बाद ही उसके बहनोई समीर ने फ़ोन किया था कि वह उसके भाई सरफराज और साजिद को टांडा तक छोड़ आए, जहां से यह दोनों हैदराबाद जाने को दिल्ली के लिए बस पकड़ेंगे।
वह सरफराज और साजिद के साथ टांडा के लिए निकला। बाइक सरफराज चला रहा था। सरकथल गांव के पास हादसे का शिकार हो गए जिसमें साजिद और आसिफ की मौत हो गई। दोनों आपस में एक बिरादरी के होने के अलावा गहरे दोस्त भी थे। आसिफ के दो भाई नाजिम और हाशिम हरियाणा के हिसार में सिलाई का काम करते हैं।
इस बीच आसिफ की मां, बाप और बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। उधर लोहर्रा इनायतगंज में साजिद भी अपने परिवार में सबसे छोटा है। जब वह पांच-छह वर्ष का था तब माता का निधन हो गया था।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

