जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने रामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और रामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनज़र आज फ्लैग मार्च किया।
इस सिलसिले में रामपुर जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए रमजान और ईद की नमाज को लेकर कहा कि सड़कों पर नमाज़ नहीं होगी और अगर सड़कों पर नमाज़ हुई तो शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि रमजान को लेकर जामा मस्जिद की कमेटी उनसे मिली थी, उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए भी कहा था। जहां-जहां पर सफाई व्यवस्था की मांग की गई है वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
आपको बता दें कि रामपुर में कुछ दिन पहले जामा मस्जिद कमेटी कुछ मांगो को लेकर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह से मिली थी। इसके बाद आज जोगिंदर सिंह ने साफ कर दिया है कि ईद या फिर अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहीं होगी।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

