रामपुर, 19 मार्च 2026: स्वार टांडा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री हाजी निसार हुसैन की आठवीं बरसी पर मीरापुर मीरगंज गांव में आयोजित जलसे में उलेमाओं ने देश की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ की। पूर्व मंत्री की कब्र पर फूल चढ़ाकर फातिहा पढ़ी गई और रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी निसार हुसैन के बेटे व रामपुर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि स्वार टांडा व चमरौआ क्षेत्र में हाजी निसार हुसैन के कार्यकाल के विकास कार्य आज भी ऐतिहासिक हैं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया।
ख्वाजा मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान मर्कजी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में नेक रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा बढ़ाना चाहिए। रोजेदारों का इफ्तार कराने वाला सबसे बड़ा सवाब पाता है, अल्लाह उसकी मगफिरत फरमाता है।
मौलाना मो. फईम रजा, इमाम मो. नवी, हाफिज सफदर अली, हाफिज यासीन खां व मौलाना खलील अंसारी ने मुल्क की खुशहाली, सलामती और पूर्व मंत्री की मगफिरत के लिए दुआ करवाई।
इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुल्फेकार हुसैन, हाजी लियाकत अली, रईस अहमद अंसारी, अदनान हुसैन, अब्दुल अम्मान हुसैन, रईस अहमद पधान, शरीफ बाबू, खालिक रजा प्रधान, शावेज पाशा, नामे अली, मजीद सैफी, इशाक अली, इरशाद सैफी, डॉ. रिफाकत गुड्डू, मुनव्वर सेठ, नामे सैफी, यूनुस अंसारी, अयूब अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

