Gloabltoday.in | रामपुर
दिवाली (Diwali) को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म इस पावन पर्व की बड़ी मान्यता है। इस दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
अयोध्या की ही तरह जनपद रामपुर में भी दिवाली के 1 दिन पहले जिला प्रशासन की अगुवाई में पूरे जनपद में 5 लाख दीए जलाए गए हैं।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह (Anjney Kumar Singh) की अगुवाई में तयशुदा कार्यक्रम के तहत शहर स्थित गांधी समाधि, बापू मॉल, पक्षी विहार के अलावा सभी गांव ग्रामों में दीए जलाए गए।
इन जलाए गए दीयो का उद्देश्य समाज में धार्मिक सौहार्द बनाए रखना और स्वच्छ वातावरण को प्रेरित करना था।
जिलाधिकारी आनजनेय कुमार सिंह के मुताबिक पूरे जनपद की गली मोहल्ला और गांव में पांच लाख दीए जलाए गए हैं।

उन्होंने कहा ,”दीपावली पर हमने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि यह दीपावली परंपरागत तरीके से मनाई जाए। इसमें मिट्टी से बने दियों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किया जाए ताकि वातावरण भी स्वच्छ बना रहे और जो मिट्टी के तत्वों की जरूरत शरीर को होती है उसकी भी पूर्ति हो सके। इसके अलावा इस दीपावली पर जो यहां के लोकल प्रोडक्ट हैं उनको प्रोत्साहित करने का भी कार्य किया है। दीपावली के मौके पर जनपद वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और प्रशासन के प्रयासों को सफल बनाया है जो अपने आप में तारीफ के काबिल है।
- NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र नहीं, देश के लाखों युवाओं का भविष्य लीक हो रहा है! -सैय्यद मोहम्मद काज़िम
- जामिया के पूर्व छात्र और सांसद जावेद अली खान ने निभाया वादा; छात्राओं के हॉस्टल के लिए दिए 50 लाख रुपये
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जम्मू-कश्मीर संगठन संयोजक गुलशन कुमार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- आजम खान को 2 साल की सजा पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, आकाश सक्सेना बोले- ‘यह उन नेताओं के लिए सबक…’
- वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत मुरादाबाद मण्डलायुक्त ने जारी किए 14 बिंदुओं के निर्देश, सरकारी वाहनों में होगी 50% कटौती
