Rampur: MP-MLA कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं जया प्रदा, कोर्ट ने एसपी को जयाप्रदा को गिरफ्तार कर पेश करने का दिया आदेश, दोनों ज़मानतीयों को भी नोटिस जारी

Date:

मशहूर सिने अभिनेत्री जया प्रदा इस बार भी कोर्ट में हाज़िर नहीं हुईं, उनको 5 बार NBW जारी किये जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश/ रामपुर(रिज़वान ख़ान): रामपुर के एसपी को कोर्ट ने जयाप्रदा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उनके दोनों जमानतियो को भी नोटिस जारी किये गए हैं। केस के सुनवाई की अगली तारीख 19 दिसंबर नियत की गयी है।

पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के दो केस दर्ज हैं। कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के लिए पूर्व सांसद नहीं पहुंच रही हैं। अब कोर्ट ने रामपुर के एसपी को जयाप्रदा को गिरफ्तार कर पेश करने को कहा है। 

कोर्ट ने जयाप्रदा के अधिवक्ता की दलील को खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही एसपी को पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने को कहा है।

इसको लेकर जयाप्रदा पक्ष के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कई बार कोर्ट से NBW जारी होने के बाद भी जयाप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हुईं जिसे कोर्ट ने इस अवेलहना माना।

आज एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता असग़र अली खान पेश हुए थे और उन्होंने कोर्ट में रिकॉल की अपील दायर की थी जिस पर अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामनाथ तिवारी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बहस की। जिस पर कोर्ट ने जयाप्रदा के खिलाफ दो अलग अलग आचार संहिता के मामलों में 5 बार एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद आज भी कोर्ट में उपस्थित न होने पर अवहेलना माना और रामपुर एसपी को कोर्ट ने जयाप्रदा को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश किया। साथ ही दोनों जमानतीयों को भी नोटिस जारी किए और सुनवाई की अगली तारीख 19 दिसंबर नियत की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...