
रामपुर: इश्क़ की खुमारी जब सिर चढ़कर बोले तो रिश्तों की मर्यादाएं भी टूटने लगती हैं। रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ऐसा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने ही जेठ की मोहब्बत में इस कदर दीवानी हो गई कि पांच बच्चों को छोड़कर उसके साथ भागने का फैसला कर डाला।
लेकिन किस्मत ने दोनों प्रेमियों का साथ नहीं दिया। गांव के लोगों ने उन्हें भागते वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया और पंचायत के हवाले कर दिया। पंचायत के फैसले के बाद महिला को उसके पति के पास लौटा दिया गया, जबकि जेठ को परिवार और समाज की इज्ज़त बचाने की कसमें खिलाई गईं।
चोरी-छिपे परवान चढ़ा प्यार
गांव निवासी एक महिला का अपने जेठ के साथ प्रेम प्रसंग गुपचुप रवानी पकड़ने लगा। चोरी-छिपे मुलाकातों ने रिश्ते की दहलीज को तोड़ दिया। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इसका राज भी लंबे समय तक छिप नहीं सका। पति को जब बात का पता चला, तो उसने विरोध जताते हुए पत्नि पर सख़्त पाबंदियां लगादीं। मगर दिल की ज़िद पर समाज की दीवारें क्या आड़े आतीं।
रात के अंधेरे में लिया बड़ा फैसला
दोनों ने सामाजिक रिश्तों और ज़िम्मेदारियों से किनारा करते हुए घर-परिवार छोड़ने का निश्चय कर लिया। विवाहिता ने अपने पांच बच्चों को पीछे छोड़ दिया, जबकि जेठ भी तीन बच्चों की परवाह किए बग़ैर प्रेमिका संग नया जीवन शुरू करने का सपना देखने लगा। बीती रात दोनों परिवारों को छोड़कर फरार हो गए।
गांव में मचा हड़कंप, पुलिस तक पहुंचा मामला
सुबह जब परिजन जागे तो दोनों के फरार होने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। परिवारवालों ने तलाश शुरू की और पुलिस को तहरीर भी दे दी। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया और कोतवाली पहुंचा दिया।
पंचायत का फरमान और लौटती मोहब्बत
कोतवाली में बैठकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि महिला को उसके पति को सौंपा जाए और जेठ से दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख़्त हिदायत दी जाए। आपसी सहमति बनने के बाद मामला बिना किसी पुलिस कार्रवाई के निपटा दिया गया।
दिनभर बना चर्चा का विषय
यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसे बाद में बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया है।
- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

- पन्ना की गौशाला में अमानवीयता: मृत गोवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा

- JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

- जिलाधिकारी ने ‘श्री अन्न’ एक्सपोजर विजिट के लिए किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

- दिल्ली: PWD इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

- ईरान: होर्मुज जलडमरूमध्य देश के सम्मान और गरिमा का प्रतीक-मोजतबा खामेनेई

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़

