रामपुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण

Date:

रामपुर, 12 सितंबर 2025: पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों और कर्मचारियों का टर्नआउट चेक किया और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक भी उपस्थित रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...