रामपुर: सिविल लाइंस की दुकानें तोड़ने के विरोध में ज़िला अधिकारी को ज्ञापन

Date:

पालिका अध्यक्ष सना खान का ऐलान दस दिन के भीतर तत्काल बोर्ड की मीटिंग बुलाई जाएगी और किसी अन्य जगह पर दुकानें बनाकर उजाड़े गए लोगों को दी जाएंगी।

रामपुर, 2 मई 2025: शुक्रवार 2 मई को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला के नेतृत्व में कई सभासदों और दुकानदारों ने ज़िला अधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम हेम सिंह को सौंपा, साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष सना खान से भी दुकानदारों ने मुलाक़ात कर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि जैसा कि आपको ज्ञात है कि राम-रहीम पुल के नीचे 40 से अधिक दुकानों को प्रशासन द्वारा रातों-रात तोड़ दिया गया जबकि उपरोक्त दुकानदार लगभग 40 सालों से रामपुर नगर पालिका के किराएदार थे और नियमित रूप से अपना किराया नगर पालिका में जमा करते आ रहे थे। ऐसे में भाजपा नेताओं के दबाव में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दुकानों को तोड़ा गया है, अपना रोज़गार उजड़ता देख सदमे से एक दुकानदार की ह्रदय गति रूकने से मौत भी हो गई।

gyapan

फ़ैसल लाला ने कहा होना तो यह चाहिए था कि पहले नगर पालिका की किसी अन्य ज़मीन पर उपरोक्त दुकानदारों को दुकानें बनाकर दी जातीं उसके बाद सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दुकाने तोड़ी जाती तो सारे दुकानदार इसका खुले दिल से इस्तेकबाल करते। परन्तु ऐसे ना करके 40 से अधिक परिवारों को रातों-रात बेरोज़गारी की आग में झोंक दिया गया जो ना सिर्फ मानवता के ख़िलाफ़ है बल्कि क़ानून का भी खुला उल्लंघन है।

Hindguru 2025
https://thehindguru.com/

फ़ैसल लाला ने कहा अब फिर से नगर पालिका प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में शिवी सिनेमा के सामने बनी लगभग 20 दुकानों को तोड़ने पर आमादा है जबकि उपरोक्त दुकानदार भी लगभग 40 सालों से रामपुर नगर पालिका के किराएदार हैं और नियमित रूप से अपना किराया नगर पालिका में जमा करते आ रहे हैं ऐसे में प्रशासन का यह मनसूबा पूरी तरह से अवैध है, यहाँ यह सवाल भी लाज़मी बनता है कि यदि 40 साल पूर्व सरकारी संस्थान नगर पालिका द्वारा बनाई गई दुकानों को ही खुद नगर पालिका प्रशासन अवैध बताकर तोड़ रहा है तो फिर आम जनता कैसे सरकार पर भरोसा करेगी। आवाम के ज़हन में बार बार यह सवाल उठ रहा है कि पूर्व की सपा सरकार में भी तत्कालीन मंत्री आज़म खां के द्वारा सैकड़ों लोगों को इसी तर्ज़ पर उजाड़ा गया था यदि आज फिर सरकार अपने विभाग आरडीए, नगर पालिका, डीसीडीएफ या किसी अन्य विभाग के द्वारा घर या दुकान बनाकर लोगों को देती है तो इस बात की क्या गारंटी है कि कुछ सालों बाद सरकार बदलने पर दूसरी सरकार बदले की भावना से लोगों से घर-दुकान नही छीनेगी। ऐसे में प्रशासन के इस ग़लत फ़ैसले से लोगों का विश्वास सरकार और उसके विभागों से टूट रहा है।

आम आदमी पार्टी यह माँग करती है कि रामपुर नगर पालिका शीघ्रता के साथ उजाड़े गए दुकानदरों को चिन्हित कर मीना बाज़ार, नगर पालिका कंपाउंड में निर्माणाधीन दुकाने या नगर पालिका की किसी अन्य ज़मीन पर तुरंत दुकाने बनाकर पीड़ितों को मुफ़्त दुकाने दे।

पालिका अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि 10 दिन के अंदर तत्काल प्रभाव से बोर्ड की मीटिंग बुलाकर नगर पालिका की किसी अन्य ज़मीन पर दुकाने बनाने का प्रस्ताव पारित कर दुकानें बनाई जाएंगी और उजाड़े गए लोगों को चिन्हित कर उन्हें दुकाने दी जाएंगी।

इस मौके पर सभासद दल के नेता मौहम्मद ज़फ़र, सभासद सरफराज़ अली उर्फ गुड्डू, सभासद आरिफ सिकंदर उर्फ राजू, मशकूर खां, इमरान खां,समीना बी, रज़िया बी,डा० नाज़, खदीजा,आयुष जौहरी,अब्दुल समद, ज़ाकिर अली,अरहम खां, अल्तमश यासीन,अल्तमश खां,वाहिद अली, मुकेश यादव, महेश सैनी आदि मौजूद रहे।

बतादें कि नगर पालिका ने हाल ही में राम-रहीम पुल के पास स्थित गन्ना सोसाइटी के बाहर बनीं करीब 40 दुकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद अब पुराने रोडवेज के सामने और शिवि सिनेमा के पास स्थित मार्केट को भी तोड़ने की तैयारी चल रही है। दुकानें टूटने से इन दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...

Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

New Delhi, April 22, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...