कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास का निधन, पार्टी में शोक की लहर, खड़गे ने अपूरणीय क्षति बताया

Date:

गिरिजा व्यास केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, राज्य में मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विचार विभाग की अध्यक्ष और कांग्रेस संदेश की संपादक और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भी रहीं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का आज गुरुवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, महिला आयोग की अध्यक्ष समेत पार्टी में कई पदों पर रहीं गिरिजा व्यास के निधन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, इस वर्ष 31 मार्च को राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित अपने घर में आरती करते समय वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। इसके बाद व्यास को तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में उन्हें आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम अहमदाबाद के अस्पताल में उनका निधन हो गया और उनका शुक्रवार को उदयपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, व्यास घर में आरती कर रही थीं, उसी दौरान उनके दुपट्टे में नीचे जल रहे दीये से आग लग गई और परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए, जहां लंबे समय तक इलाज के बाद आज उनका निधन हो गया।

गिरिजा व्यास के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजस्थान कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, महिला आयोग की अध्यक्ष और एआईसीसी विचार विभाग की अध्यक्ष व कांग्रेस संदेश की संपादक के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों से देश और काँग्रेस पार्टी की उन्होंने सेवा की।

खड़गे ने आगे लिखा, बुद्धिजीवी राजनीतिज्ञ, प्रभावशाली वक्ता और कुशल प्रशासक के रूप में उनका देहावसान कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मात्र 25 वर्ष की आयु में राजस्थान विधानसभा की सदस्य बनने से लेकर चार दशकों तक उन्होंने विभिन्न संवैधानिक और संगठनात्मक भूमिकाओं में कांग्रेस और जनसेवा को समर्पित किया। एक सच्ची गांधीवादी के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की। इस दुःखद घड़ी में मैं उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।

गिरिजा व्यास कांग्रेस की एक अहम नेता थीं। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया। वह प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भी रहीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, राज्य सरकार में मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विचार विभाग की अध्यक्ष और कांग्रेस संदेश की संपादक के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश और कांग्रेस पार्टी की सेवा की।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...

मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

मुख्य बिंदु: पालिका अध्यक्ष सना मामून ने की सफाई व्यवस्था...

Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

Srinagar, June 2: Chief Minister Omar Abdullah today received...