रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में राणा शुगर मिल के अंदर घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने बुधवार को पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर और पांच अन्य सहित छह लोगों को दोषी करार दिया। उसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि 21 लोगों को कोर्ट ने दोष मुक्त कर दिया।
दरअसल 16 जनवरी 2012 को काफी लोग एकत्र होकर शाहबाद स्थित राणा शुगर मिल के अंदर घुस गए थे। उसके बाद उन्होंने वहां पर कर्मचारियों से मारपीट करते हुए लूटपाट और तोड़ फोड़ कर दी थी। जिसके बाद फैक्ट्री में हंगामा खड़ा हो गया था।
इस मामले में वहां पर तैनात उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर सहित 39 लोगों को नामज़द करते हुए 200-300 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही थी। आज बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए 6 लोगों को दोषी क़रार दे दिया।
इसको लेकर सहायक शासकीय अधिवक्ता एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट सीमा सिंह राणा ने बताया कि यह 6/12/2012 की घटना थी इसमें राणा शुगर मिल के उपाध्यक्ष ओमवीर इनके द्वारा यह मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने मिल में उपद्रव किया और मिल में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की, जिसमें कुछ मिल कर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में आज कोर्ट का फैसला आया है जिसमें 6 लोगों को दोषी क़रार दिया गया है और सजा कल सुनाई जाएगी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

