- अभियान चलाकर पुलिस ने बरामद किए खोए हुए फोन
- बरामद की गई 50 मोबाइलों की कीमत करीब 10 लाख रुपए
- एसपी संभल कुलदीप सिंह गुनावत से मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले
संभल(मुजम्मिल दानिश): संभल पुलिस ने खोए हुए पचास मोबाइल फ़ोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। पुलिस का दावा है कि 10 लाख से अधिक कीमत के 50 मोबाइल खोज कर वापस किये गये हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में लोगों को गुम हुए मोबाइल सुपुर्द करते हुए एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा,” जिन लोगों के द्वारा बस में यात्रा करते हुए, साप्ताहिक बाजार में सामान लेते हुए या फिर अन्य किसी कारण से मोबाइल गुम हो जाते हैं तो उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जाती है। जिले की साइबर पुलिस के द्वारा इन मोबाइलों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया है। सभी थानों में मोबाइल गुम होने की सूचनाएं या आवेदन दर्ज होते हैं। जिसके आधार पर साइबर पुलिस उन मोबाइलों की तलाश करती है।”
उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस उनके मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर से ट्रेस करती है। जिनके आधार पर उन्हें बरामद किया जाता है। जिन करीब 50 मोबाइलों को बरामद किया गया है। उनकी कीमत लगभग 10 लाख बतायी जा रही है।
पुलिस ने जब गुम हुए 50 मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंपे तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

