रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून की कार्यशैली से AAP नाराज़, लगाया भाजपा की कठपुतली बनने का आरोप

Date:

रामपुर (उत्तर प्रदेश): नगर पालिका परिषद रामपुर की अध्यक्ष श्रीमती सना मामून की कार्यप्रणाली पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने गंभीर सवाल उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर जारी एक प्रेस नोट के जरिए पार्टी ने शहर की बदहाल स्थिति, जनहित के वादों पर अमल न होने और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई है। AAP नेताओं का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष भाजपा के दबाव में काम कर रही हैं और एक ‘कठपुतली’ बनकर रह गई हैं।

शहर बदहाल, नालों में गिरकर दो बच्चों की मौत

पार्टी ने रामपुर शहर के बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। पार्टी का कहना है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी शहर में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं दिखा है।

  • सफाई और सड़कें: शहर में चारों तरफ गंदगी का अंबार है, सड़कें और नालियां जर्जर हालत में हैं, स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और पेयजल का संकट बना हुआ है।
  • खतरनाक बने खुले नाले: खुले और टूटे नालों के ढक्कन ठीक न होने के कारण दो मासूम बच्चों की गिरकर मौत हो चुकी है। हादसे के बाद भी नगर पालिका प्रशासन सतर्क नहीं हुआ है।
  • जलभराव और बदहाल स्कूल: मामूली बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है और पालिका के अधीन आने वाले नेहरू स्कूल की हालत दयनीय बनी हुई है।

अधुरे पड़े चुनावी वादे

चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के विकास मॉडल को सामने रखकर किए गए बड़े वादों पर अब तक काम शुरू न होने पर भी सवाल दागे गए हैं।

  • मोहल्ला क्लिनिक: शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मोहल्ला क्लिनिक का वादा किया गया था, जो कागजों तक सीमित रहा।
  • मॉडल स्कूल: नेहरू स्कूल को एक ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित करने और रामपुर को प्रदेश की मॉडल नगर पालिका बनाने का दावा पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

सभासदों में भारी रोष और भ्रष्टाचार के आरोप

पार्टी का कहना है कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली से न केवल आम जनता, बल्कि अधिकांश वार्ड सभासद भी बेहद परेशान हैं। सभासदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं और उनके प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे जनप्रतिनिधियों और पालिका प्रशासन के बीच तालमेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। इसके अलावा, नगर पालिका के कामकाज में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भी सामने आ रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग की गई है।

आगामी चुनाव में भुगतना पड़ सकता है अंजाम

आम आदमी पार्टी ने पालिका अध्यक्ष को आगाह करते हुए कहा है कि रामपुर की जनता सब देख रही है। यदि बचे हुए कार्यकाल में कार्यशैली बदलकर सफाई, सड़क, पेयजल और स्कूलों जैसे अहम मुद्दों पर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले चुनावों में जनता अपने वोट के जरिए इसका कड़ा जवाब देगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...