बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर; दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 12 घायल

Date:

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा धर्मकांटे के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

CHC में कराए गए घायल भर्ती घटना की जानकारी मिलते ही उघैती थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बिल्सी और सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फरार डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...