रामपुर: रामपुर में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आधी रात कार्यभार संभाल लिया। श्रावस्ती से स्थानांतरण के बाद वे रात में ही रामपुर पहुंचे और पदभार ग्रहण किया।
मंगलवार को शासन ने रामपुर के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं जलापूर्ति (ग्रामीण) के पद पर नियुक्त किया था। जोगिंदर सिंह करीब दो साल पहले रामपुर आए थे।
नए डीएम अजय कुमार द्विवेदी के पदभार संभालने के साथ ही जिले में विकास और सुशासन की नई उम्मीदें जगी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह गांधी समाधि के समीप स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। यह घटनाक्रम प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

