रामपुर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने रामपुर के जमीनी विकास को लेकर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामपुर नगर पालिका एवं केमरी नगर पंचायत के लिए अतिरिक्त बजट की मांग उठाई।
फैसल लाला ने वित्त मंत्री को बताया कि रामपुर में सीवर सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है, जिससे न सिर्फ सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं बल्कि पास के मकानों के गिरने का भी खतरा लगातार बना हुआ है। साथ ही काशीराम और आसरा कॉलोनियों में लंबे समय से बजट अभाव के कारण रख-रखाव कार्य ठप है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही बजट नहीं दिया गया, तो स्थिति और बदतर हो सकती है। फैसल लाला ने मांग की कि विकास के लिए अलग से विशेष फंड की व्यवस्था की जाए। इस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामपुर के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई


