भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

Date:

रामपुर: जनपद में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण किसानों की धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने सरकार से तत्काल फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

शनिवार को जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के नयागांव, प्राणपुर, साराबा और सुरतसिंहपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में जलभराव के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने कहा, “लगातार हो रही बारिश और खेतों में पानी भर जाने से धान की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अब फसल बर्बाद होने से वे सदमे में हैं। सरकार को किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत पहुंचानी चाहिए।”

मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी से मांग की कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए।

इस दौरान ग्राम प्रधान वाजिद अली, मारूफ रज़ा, मुस्तफा अली, बाबू अली और अहसान अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

कोलकाता: कोलकाता के उत्तरी इलाके चोरबगान स्थित सर्बोजनिन दुर्गा...