रामपुर- सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 मोबाइल फोन बरामद

Date:

Globaltoday.in | शाहज़ेब खान | रामपुर

पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री शगुन गौतम(Shagun Gautam) द्वारा जनपद में सोशल मीडिया(Social Media) पर लोगों को गुमराह व भडकाऊ एवं अश्लील मैसेज भेजने वालों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05-04-2020 को जिला रामपुर(Rampur) की तहसील बिलासपुर(Bilaspur) में पुलिस द्वारा वृहद ग्राम नगरिया कला से 03 अभियुक्तों को 01 मोबाइल फोन के साथ तत्काल गिरफ्तार किया गया।

तीनों अभियुक्तगण मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा देश के नाम जारी किये गए संदेश घरों की बिजली लाईट बन्द करके 09 मिनट के लिए दीप, मोमबत्ती आदि जलाने के कार्यक्रम को तोड मरोडकर अश्लील मैसेज बनाकर फेसबुक, व्हाटसअप पर भेज रहे थे.

तीनों ही गिरफ्तार अभियुक्त निवासी नगरिया कला के रहने वाले हैं जिनके नाम अमान खां पुत्र रहमत जान, , निजाम पुत्र युसुफ अली और शुजेब खान पुत्र असलम खां हैं.

मु0अ0सं0-92/20 धारा 67ए आई.टी.एक्ट व धारा 505(2)भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related