चोर वैगन आर गाड़ी में चलते थे। सभी आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश/रामपुर: रामपुर पुलिस ने चोरों के गैंग को गिरफ्तार किया है और उनसे चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया है। मुरादाबाद निवासी चोर वैगन आर गाड़ी में चलते थे।
पिछले कई दिनों से रामपुर पुलिस को चोरियों की शिकायतें मिल रही थीं। चोर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह ने बताया कि उन्होंने चोरों का गैंग को पकड़ लिया है। गेंग के सभी चोर मुरादाबाद के निवासी हैं और ये वैगन आर गाड़ी में चलते थे और जहां मौका लगता था वहां घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस ने इन चोरों से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा गैंग है, इसमें 6 लोग शामिल हैं जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिछले दिनों थाना भोट और केमरी में जो चोरियां हुई थीं उसका माल भी बरामद कर लिया गया है। इसमें दस तोले सोना,साढ़े आठ सौ ग्राम चांदी और 62 हज़ार रुपए हैं। ये चोर जिस गाड़ी से चलते थे वो भी बरामद कर ली है।
अभी तीन चोर फरार हैं, पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

