रामपुर में बारिश की वजह से गलियों और गलियों में पानी भर गया। जलभराव के बीच एक युवक का नाव चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(साजिद खान): उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में बुधवार की रात से तेज़ बारिश हो रही है। बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
रामपुर शहर में शुतुरखाना, सिविल लाइंस, आवास विकास, ज्वालानगर, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट और बिलासपुर गेट की तरफ गलियों में इतना पानी भर गया कि लोगों के घरों में घुस गया। घरों में पानी भर जाने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज़ बारिश की वजह से आम लोगों का रोज़ मर्रा का जीवन भी प्रभावित हुआ है।
भारी बारिश की वजह से गलियों और सड़कों पर इतना पानी भर गया कि एक गली में तो एक युवक नाव लेकर उसको चलाता हुआ गली में निकल पड़ा। नाव चलाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो बिलासपुर गेट इलाके का बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में भी भरी बारिश की वजह बेसिक विद्यालयों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। सैदनगर इलाके में बारिश की वजह से जर्जर दीवार ढह गई।
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

