रामपुर: तोपखाना-प्राणपुर-मानकपुर-बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए शासन स्तर से इसके चौड़ीकरण की जल्द स्वीकृति दिए जाने की मांग उठाई है।
जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी को सौंपे अनुरोध पत्र में कहा कि रामपुर तोपखाना से प्राणपुर, बंजरिया, सैदनगर संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से बेहद जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खासकर बरसात के मौसम में राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और मरीज जिला मुख्यालय आते-जाते हैं, जिन्हें इस बदहाली के कारण मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। हुसैन ने साफ किया कि मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन यह फाइल अभी भी लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मुख्यालय में लंबित पड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर शासन स्तर से जल्द मंजूरी दिलाने की मांग की है।
इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रधान महफूज अली, प्रधान हाजी शाहनवाज, जुनैद हाजी, मोहम्मद हसन मियां, जैद पाशा, मिक्की पाशा, अरकान अली, मकसद अली और रफ़ी अहमद सहित दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

