Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
ऑनलाइन शॉपिंग फ्लिपकार्ट (Flipkart) कंपनी के गोदाम में 1 हफ्ते पहले हुई लाखों की डकैती का रामपुर पुलिस ने खुलासा किया।
इस डकैती में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से कुछ अवैध तमंचे और लूटा हुआ पैसा भी बरामद हुआ है। दो आरोपी अभी भी फ़रार बताये जा रहे हैं।
रामपुर कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर रोड पर लोहिया पार्क के सामने ऑनलाइन फ्लिपकार्ट कंपनी का गोदाम है, जहां पर 31 अक्टूबर को डकैती की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और उन्होंने वहां पर काम कर रहे कर्मचारी से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 लोगों ने इस डकैती को अंजाम दिया था।
रामपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी सेंटर से डकैत 18 सेकंड में लाखों लूटकर फ़रार,वारदात सीसीटीवी में क़ैद
मोटरसाइकिल से आये थे डकैत
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम (Shagun Gautam ) ने बताया,” 31 अक्टूबर की रात को 5 लोगों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के गोडाउन में डकैती डाली थी। दो मोटरसाइकिल से यह लोग आए थे और जो उनका कार्डबोर्ड का बॉक्स रहता है जिस में कैश था ये लोग उसको उठाकर ले गए थे।
Save Extra 5% on Apple iPhone 11 Pro Max (64GB) – Midnight Green

इसमें हमने टीमें लगाई थी और कल रात को ही इसमें हमने अरेस्टिंग की है। इस पूरे प्रकरण में 12 लोग शामिल थे। जिसमें 10 लोगों को हमने गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से हमने 168000 ₹752 बरामद कर लिए हैं। साथ ही में जो घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की अपाचे वह भी बरामद कर ली है, तीन तमंचे 10 कारतूस भी बरामद हुए हैं। पहले दिन कंपनी के मैनेजर और जो हब इंचार्ज होते हैं उन्होंने बताया था के उनका ₹773000 समथिंग हमारा केश गया है। अगले हमने अभिलेखों की जांच की तब इन्होंने लिखकर दिया हमारा 773000 का हिसाब है। जो यह पैसा हमारा लूटा गया है। फिर हमने इसकी जांच की। तब इन्होंने लिख कर दिया कि हमारा ₹2 लाख 9 हज़ार रुपये गया है। बाकी सब पैसा हमारे पास है। इस पैसे में इनके मैनेजर और हब इंचार्ज ने घोटाला किया था ₹88000 इन्होंने उसमें गबन किया ।टोटल अमाउंट बहुत कम चोरी हुआ था। इन्होंने उसमें से पैसा अपने लिए बचा लिया था।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
