रामपुर: आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए जनपद में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र ने मंगलवार को थाना स्वार क्षेत्र के मसवासी चौकी अंतर्गत काशीपुर-कोसी नदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाट पर की गई तैयारियों का जायजा लिया और मौजूद पुलिस अधिकारियों व संबंधित विभागों के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, गोताखोरों की तैनाती तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी मिश्र ने कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और नदी तट पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएँ। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, मुख्य मार्गों पर नो पार्किंग जोन का पालन कराने तथा सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर प्राथमिक चिकित्सा और राहत दल तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना न हो।
- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

