रामपुर: 20 लाख रुपए की नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद

Date:

रामपुर, 08 सितंबर 2025: रामपुर पुलिस और औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने 11,885 शीशी नशीली सीरप और दो फर्जी आधार कार्ड के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हुई दवाओं की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत आज (08 सितंबर 2025) को थाना कोतवाली क्षेत्र के मोरी गेट के पास एक मकान से यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. अब्दुल कादिर पुत्र मौ. तालिब निवासी करीमपुर गर्वी, थाना टांडा, रामपुर
  2. रहमान नूरी पुत्र इरफान अली निवासी ग्राम परसुपुरा, थाना टांडा, रामपुर

बरामदगी का विवरण

  • 119 बॉक्स में 11,885 शीशी CODECTUS TR सीरप (TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE & CODEINE PHOSPHATE SYRUP)
  • 02 फर्जी आधार कार्ड

कानूनी कार्रवाई

इस गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 153/25 धारा 384(4)/338/336(3)/340 BNS व 8/21/22 NDPS Act के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में शामिल थे:

  • उपनिरीक्षक श्री मयंक गोयल
  • उपनिरीक्षक श्री गिरजेश सिंह
  • हेड कांस्टेबल 435 वरुण कुमार
  • महिला कांस्टेबल 1316 सोनिका
  • औषधि निरीक्षक श्री मुकेश कुमार
  • औषधि निरीक्षक श्री के.पी. सरन

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल निर्देशन में अवैध ब्रिक्री और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाई जा रही चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

New Delhi, September 28, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

दिल्ली: PWD इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी...

ईरान: होर्मुज जलडमरूमध्य देश के सम्मान और गरिमा का प्रतीक-मोजतबा खामेनेई

तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने होर्मुज...