रामपुर: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सीओ मिलक ने छात्राओं को किया जागरूक

Date:

रामपुर: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शनिवार को थाना केमरी क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मिलक ने किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महिला संबंधी अपराधों, गुड टच-बैड टच की पहचान, और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1930 (साइबर क्राइम), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं।

छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के तरीके और आत्मरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सीओ मिलक ने बताया कि लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और जागरूकता ही इस दिशा में सबसे बड़ा हथियार है।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा तकनीकों और डिजिटल सुरक्षा के महत्व को गंभीरता से समझा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

काशीपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया युवक का शव, हल्द्वानी में दोबारा होगा पोस्टमार्टम

मुख्य बिंदु: कार्रवाई: काशीपुर में प्रशासनिक अधिकारियों, फॉरेंसिक टीम और...