सीनियर जर्नलिस्ट शहीद सिद्दीकी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक सनसनीखेज दावा किया है कि सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद आज़म खान ने उन्हें बताया कि जेल में उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला को कथित तौर पर धीरे-धीरे जहर दिया गया था।

आज़म खान ने बताया कि उनके खाने में धीमा ज़हर मिलाया गया था, लेकिन जैसे ही उन्हें इसका एहसास हुआ, उन्होंने अधिकारियों द्वारा भेजा गया खाना खाना बंद कर दिया और खुद खाना बनाना शुरू कर दिया। वह मानते हैं कि उनकी हत्या की साजिश उनकी तरह मुख्तार अंसारी की हत्या जैसी रची गई है।
आज़म खान ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी, बेटा, और पूरा परिवार भाजपा के निशाने पर हैं, जो उनके पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस दावे ने राजनीतिक हलकों में हड़कम्प मचा दिया है और सुरक्षा तथा राजनीतिक दृष्टिकोण से गंभीर सवाल उठाए हैं।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब आज़म खान को लगभग 23 महीने के बाद सीतापुर जेल से रिहा किया गया है। जेल में उनके कथित ज़हर खाने और परिवार पर प्रेसर के आरोपों के चलते उनकी सुरक्षा पर कई सवाल उठे हैं। इस मामले में अब जांच की संभावना बनी हुई है, और कई नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा गर्म है, और इस मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना बाकी है।
- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज


