भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाय वाले को जमकर सारे राह पीटना शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश की जनपद रामपुर में एक भाजपा नेता की दूसरे पक्ष से मारपीट हो गई। इसके बाद उत्तेजित भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाय वाले को जमकर सरे राह पीटना शुरू कर दिया। भाजपा नेता की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया है। भाजपा नेता का नाम राजीव शर्मा बताया जा रहा है जो सभासद भी रहे हैं।
भाजपा नेता की ओर से चार लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है जिसके बाद पुलिस ने ज़ुबैर टेलर और सनी नाम के दो लोगों गिरफ्तार कर लिया है और बाक़ी की पुलिस को तलाश है।
उधर ज़ुबैर टेलर की बहन का कहना है कि प्रशासन ने सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर कार्यवाही की है। उनका कहना है कि लड़ाई ज़ुबैर के शोरूम के ऊपर मसाज पारलर में हुई थी। शोर सुनकर ज़ुबैर भी वहां चले गए जहाँ मारपीट हो रही थी।
बतादें कि रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मसाज पार्लर है जहां पर भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद पति राजीव शर्मा किसी काम से गए हुए थे। यहीं पर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई।
सभासद ने किसी तरह से वहां से निकल कर यह बात अपने कुछ साथियों को बताई। फिर कुछ देर के बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ फिर से घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां पर मौजूद चाय वाले सनी की जमकर पिटाई कर दी। किसी ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में में भाजपा नेता अपने साथियों के साथ चाय वाले की जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने भाजपा नेता राजीव शर्मा की ओर से चाय वाले सहित चार आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि वायरल वीडियो पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक सभासद राजीव शर्मा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है जिस पर उनकी ओर से पुलिस के द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है बाकी की तलाश जारी है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

