रामपुर: स्वार तहसील के गांव मीरापुर मीरगंज में आग लगने से किसानों की करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना पर रामपुर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।
मुस्तफा हुसैन ने कहा कि मीरापुर मीरगंज में असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि करीब 10 किसानों की छह माह की मेहनत जलकर राख हो गई, जिससे उनके सपने भी चकनाचूर हो गए।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। मुस्तफा हुसैन ने कहा कि पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए, ताकि वे दोबारा खेती कर सकें।
- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

- ‘अब्दुल-अब्दुल’ सवाल पर भड़के सपा सांसद नदवी, बोले- किसी समुदाय का मजाक न उड़ाएं

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- भारी बारिश से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान, सरकार तत्काल दे मुआवजा: मुस्तफा हुसैन

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

- रामपुर: बायोमैट्रिक समानता की अड़चन दूर, जुड़वा बहनों को मिली अलग-अलग आधार पहचान

