रामपुर/चमरौआ (रिज़वान ख़ान): यूपी के जनपद रामपुर में मिशन शक्ति 0.5 के अंतर्गत आज विकास खंड चमरौआ में प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित करने के लिए एक मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं की पहचान की गई जो समाज में बदलाव का प्रतीक बन चुकी हैं और अपनी प्रेरक कहानियों के माध्यम से दूसरों को प्रोत्साहित कर रही हैं।
समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं ने पारिवारिक और सामाजिक संघर्षों का सामना कर गांव से निकलकर जो कार्य किए हैं, उन्हें साझा किया। इन महिलाओं ने समाज की कुप्रथाओं को तोड़ते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर समाज में अपनी जगह बना सकें।
इस कार्यक्रम का संचालन वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा किया गया, जिसमें केंद्र प्रबंधक चाँदबी, केस वर्कर स्वाति चौधरी और नाहिद अंजुम शामिल थीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी चमरौआ श्रीमती जीनत, रामपुर शहर से श्रीमती विजेन्द्र कला, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा संगिनी, बहुएं, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
इस मेगा इवेंट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रेरक कहानियों को चिन्हित करना और उनके संघर्षों से समाज को जागरूक करना था, ताकि अन्य महिलाएं भी अपने जीवन में आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ सकें।
- मैनपुरी पुलिस की महिला मुख्य आरक्षी मनोरमा ने जीता गोल्ड मेडल, एसपी ने किया सम्मानित

- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई

- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

