Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
- 4 साल की मासूम बच्ची को उसके चाचा ने हीं बनाया हवस का शिकार
- घायल अवस्था में परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में दाखिल
- एफ आई आर दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी
रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र में रिश्तो को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है जिसमें 4 वर्ष की एक मासूम बच्ची को उसके पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के चाचा ने हवस का शिकार बना डाला। हालांकि यह चाचा खुद भी नाबालिग बताया जाता है।
घायल अवस्था में बच्ची को इलाज के लिए रामपुर के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है और परिजनों ने दुष्कर्म कि इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है।
रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
क्या है पूरा मामला ?
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर के रतनपुरा गांव में लवकुश नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रतनपुरा गाँव मे रहता है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

लवकुश का कहना है कि जब वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था तो उसकी पत्नि ने उसको फोन किया कि हमारी बच्ची के साथ बहुत गलत हुआ है,आप जल्दी से घर आ जाइए। जब लवकुश घर पहुंचा तो देखा कि मेरी बच्ची की हालत खराब है। मैंने इस बारे में अपनी पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस के लड़के विजय ने इसके साथ दुष्कर्म किया है।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने बताया,”थाना बिलासपुर में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस ने इस में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और उसकी उम्र भी 14 से 15 साल बताई जा रही है और रिश्ते में वे चाचा लगता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। अति शीघ्र साक्ष्य संकलित कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाएगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
