Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
दुनिया मे शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो कोविड 19 (Covid-19) से प्रभावित न हुआ हो। लोगों के सामने रोज़ी रोटी का संकट आया तो साथ ही अपनी जान बचाने के लिए घरों में कैद भी रहे।
लेकिन ऐसे भी लोग थे जो अपनी जान जोखिम में डाल कर मानवता की सेवा में जुटे रहे। नागरिक उड्डयन उद्योग (Aviation Industry) ऐसा ही एक उद्योग है जो कि कोविड 19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।
इससे जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए रामपुर नवाब और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां आगे आए हैं।
नवेद मियां ने ‘एवियेशन कैलेंडर 2021’ प्रकाशित किया है। इसका विमोचन जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने किया।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि नागरिक उड्डयन उद्योग विश्व में 65.5 मिलियन लोगों को रोजगार मुहैया कराता है। कोरोना से पहले तक विश्व की जीडीपी में 3.6 प्रतिशत का योगदान इस क्षेत्र का रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण नागरिक उड्डयन उद्योग ठप हो गया है, जिसके कारण इससे जुड़े लोग निराश और हताश हैं। संकट के दौर में नागरिक उड्डयन उद्योग जगत का हौसला बरकरार रखने के लिए उन्होंने अभियान शुरू किया है। जिसके तहत एवियेशन कैलेंडर 2021 प्रकाशित किया गया है।
एवियेशन कैलेंडर 2021 का विमोचन जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने किया।
अपने कार्यालय में कैलेंडर का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक उड्डयन उद्योग से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आना अच्छी बात है। इस संकटकाल में हर क्षेत्र के लोग धैर्य रखें।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने इस कैलेंडर के बारे में तफ्सील से बताया। उन्होंने कहा,” जब से 24 मार्च से लोकडाउन शुरू हुआ है, मैंने सोचा जो इंडस्ट्री जिस पर इस लॉक डाउन का सबसे गहरा असर हुआ, जो नुकसान हुआ वह एविएशन सेक्टर को हुआ यह नहीं कि सिर्फ हिंदुस्तान में हुआ बल्कि पूरी दुनिया में हुआ। एविएशन सेक्टर एक ऐसी इंडस्ट्री है जिन्होंने कोविड के दौरान हेल्थ वर्कर को मेडिकल सप्लायर को एक मुल्क से दूसरे मुल्क ले जाने का काम किया। जो नागरिक अलग-अलग देशों के में फंसे हुए थे, उन नागरिकों को सैफली उनके मुल्क लाने का काम किया और कोई खतरा नहीं देखा। जैसे पायलट थे, फ्लाइट इंजीनियर थे और फ्लाइट अटेंडेंट्स थे। और जितने लोग एविएशन इंडस्ट्री इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी 2020 में जो यह कोविड-19 का हुआ… तो मैंने कहा मैं एक कैंपियन ऐसी डिजाइन करूंगा जो मैं डेडीकेट करूंगा ग्लोबली पूरी एविएशन इंडस्ट्री को। हालांकि मैं चाह रहा था कि इसमें में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंक्लूड करूं क्योंकि मैंने जो यह कैलेंडर बनाया है इसमें जितने लोग हैं सब एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। कोई पायलट है इंजीनियर से यह सब इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इन सब लोगों को मैंने इसमें लिया है इसमें हम सिर्फ 15 लोगों को ही ले सके हैं मैं चाह रहा था कि मैं इसमें सबको इंक्लूड करूं यह जो कैलेंडर है मैंने पूरी एविएशन इंडस्ट्री को डेडीकेट किया है। पूर्व मंत्री से हमने सवाल पूछा कि यह आईडिया आपके दिमाग में कैसे आया इस पर पूर्व मंत्री ने कहा आज जो पूरी दुनिया छोटी हो गई है उसकी वजह यह है कि एविएशन सेक्टर ने हीं दुनिया को छोटा किया क्योंकि एविएशन सेक्टर में ही अलग-अलग मुल्कों को एक दूसरे से जोड़ा है। आज कोई भी कहीं पहुंच सकता है प्लेन में तो पूरी दुनिया को करीब लाने का काम एविएशन इंडस्ट्री ने किया है। खास तौर से इस माहौल में भी एयर इंडिया ने बहुत ही ज्यादा जिम्मेदारी इस बीमारी का मुकाबला किया। बंदे भारत नाम की स्कीम जो भारत सरकार ने शुरू की है इसमें भी एयर इंडिया के जो एयरक्राफ्ट थे वे लगातार फ्लाई कर रहे थे। भारतीय नागरिकों को लेकर आ रहे थे वापिस भारत जो लोग अलग-अलग देशों में फंसे हुए थे। उनको वापस ला रहे थे उसमें जो पायलट है जॉब केबिन अटेंडेंट है जो फ्लाइट इंजीनियर है उनका सबसे बड़ा योगदान रहा पूर्व मंत्री ने कहा मैं एविएशन इंडस्ट्री को सैल्यूट करता हूं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
