मोहित यादव की संविदा समाप्त होने के बाद से ही वो काफी परेशान चल रहा था, नौकरी जाने के बाद वो अपने घर वापस मैनपुरी चले गए। मोहित ने तीन जून की रात दो यात्रियों को नमाज अदा करने के लिए बस रुकवाई थी।
बरेली: बरेली (Bareilly) में सरकारी बस रोककर नमाज पढ़वाने के मामले में बर्खास्त कंडक्टर मोहित यादव (Mohit Yadav) ने अपने गृह जनपद मैनपुरी (Mainpuri) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। मोहित यादव पर आरोप था कि उन्होंने 3 जून की रात को दो यात्रियों को नमाज़ अदा करवाने के लिए बस रुकवा दी थी, जिसके बाद किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद मोहित की संविदा समाप्त कर दी गई थी, जिसके बाद से ही वो काफी परेशान चल रहा था।
नौकरी जाने के बाद मोहित अपने घर वापस मैनपुरी चला गया था। लेकिन तभी से वो काफी परेशान रहने लगा था।
बीते सोमवार को मोहित ने मैनपुरी में ही रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना के बाद से बरेली रोडवेज कर्मचारियों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। नाराज़ कर्मचारियों ने वर्कशॉप में काम करना बंद कर दिया।
क्या था पूरा मामला जानिए ?
दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बस के ड्राइवर के नमाज़ के लिए बस रोकने पर कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं कि उसने नमाज़ पढ़वाने के लिए सरकारी बस क्यों रोकी? जिसपर ड्राइवर कह रहा है कि सवारियों ने बरेली में ही बोल दिया था कि 2 मिनट के लिए वो रास्ते में नमाज़ पढ़ेंगे। वीडियो में बस ड्राइवर हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द की बात करते हुए कह रहा है कि हम भो पूजा करते हैं…अगर वो नमाज़ पढ़ रहे हैं तो आपको क्या दिक़्क़त है…हम भी हिन्दू आदमी हैं…इसमें हिन्दू-मुस्लिम वाली बात थोड़ी है…” यह मामला शनिवार (3 जून 2023) का बताया जा रहा है।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

