सहसवान कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: तीन वांछितों समेत एक महिला गिरफ्तार, लाठियां बरामद

Date:

बदायूँ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में तीन वांछित आरोपियों और एक वारंटी महिला को गिरफ्तार किया है।

पानी के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 3 गिरफ्तार

ग्राम बड़ेरीया में खेत के पानी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोपी रवेंद्र, धनुपाल (पुत्रगण रामप्रकाश) तथा विकलेश पुत्र शेर सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन लाठियां भी बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

घर में घुसकर मारपीट करने वाली वारंटी महिला भी धरी गई

वारंटियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने गोपालगंज निवासी श्रीमती परवीन पत्नी अब्दुल रहमान को भी गिरफ्तार किया है। महिला पर घर में घुसकर हमला करने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज था।

सहसवान पुलिस की इस त्वरित व सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी की सराहना की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

New Delhi, September 28, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...