मैनपुरी(सिराज हुसैन): समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के वास्तविक मुद्दों से भटक चुकी है और केवल राजनीतिक लाभ के लिए काम कर रही है।
संसद में जारी गतिरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए सुमन ने कहा, “विपक्ष संसद की कार्यवाही में बाधा नहीं डालना चाहता। सदन चलाना और जनता से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब देना पूरी तरह सरकार की जिम्मेदारी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ उन्हीं विषयों पर चर्चा चाहती है जिनसे उसे फायदा हो, जबकि गंभीर मुद्दों से वह लगातार बच रही है।
आगरा में 15 नवंबर को दलित सम्मेलन
सांसद ने आगरा में 15 नवंबर को होने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विशाल दलित सम्मेलन की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता खुद तय करेगी कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल बेहतर है या अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सपा सरकार का दौर अधिक संतोषजनक था।
महिला आरक्षण पर सरकार की नीयत पर उठाए सवाल
महिला आरक्षण विधेयक पर रुख स्पष्ट करते हुए सुमन ने कहा कि विपक्ष इस कानून के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसे तुरंत लागू करने की मांग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित होने के बावजूद सरकार इसका इस्तेमाल केवल राजनीतिक नैरेटिव बनाने के लिए कर रही है। महिलाओं को उनका वास्तविक हक दिलाने में सरकार की नीयत और नीति साफ नजर नहीं आ रही है।
- क्रॉप कटिंग से तय होती है वास्तविक पैदावार, किसानों को मिलता है योजनाओं का सीधा लाभ: डीएम

- प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, सीएचसी स्टाफ पर ₹5 हजार मांगने और धक्के देकर निकालने का आरोप

- “मिशन समाधान” का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों की उपस्थिति में भूमि विवादों का निस्तारण करना: जिलाधिकारी

- जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

- मैनपुरी में जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से महिला और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, एक घायल

