उत्तेर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश): संभल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक ₹10000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनामी बदमाश से अवैध शस्त्र एवं स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया है।
सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान वाजिद पुरम के पास से एक स्कूटी सवार को रोककर चेक किया तो स्कूटी सवार के पास से एक 312 बोर का तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद किये। वहीं पुलिस ने फर्जी नंबर पर चल रही स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हारून बताया है। पुलिस आरोपी को लेकर थाने ले आई जहां उसका मेडिकल परीक्षण करा कर न्यायालय में पेश किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे वांछितों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान चल रहा है और इसी के चलते वाजिदपुरम के पास से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे हारून नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बदमाश हारून पर ₹10000 का इनाम घोषित है। वह असमोली थाने से वांछित चल रहा है जिसे आज गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

