सऊदी सरकार ने अब 18 से 65 साल उम्र की महिलाओं को बिना पुरुष अभिभावकों के उमराह करने की इजाज़त दे दी है।
Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
अरब मीडिया के अनुसार, सऊदी सरकार ने बिना मेहरम(अभिभावक) उमराह करने के लिए 18 से 65 साल की उम्र की महिलाओं को इजाज़त देने की शर्त रखी है कि ऐसी महिलाओं को एक समूह का हिस्सा होना चाहिए।
इस संबंध में, हज और उमराह के सऊदी मंत्रालय ने एलान किया है कि यह फैसला क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान द्वारा प्रस्तावित सामाजिक सुधारों का हिस्सा है।
एलान में कहा गया है कि जिन महिलाओं ने कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी की खुराक ले ली है और वे किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं, उन्हें उमराह करने की इजाज़त है।
एलान में आगे कहा गया है कि सऊदी नागरिक जो पिछले पांच वर्षों से हज नहीं कर पाए हैं, वे इस साल हज के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
इससे पहले, सऊदी अरब में महिलाओं को पुरुष अभिभावकों के बिना विदेश यात्रा करने और ड्राइव करने की इजाजत भी दी जा चुकी है।
- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

