Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
अमरीका में 101 साल के एक शख़्स ने आखिरकार 84 साल बाद अपनी हाई स्कूल की डिग्री हासिल कर ली।
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के 101 वर्षीय मेरिल पुटमैन कूपर ने 1930 के दशक में स्कूल छोड़ने और लगभग 84 वर्षों तक इंतज़ार करने के बाद आखिरकार हाई स्कूल से स्नातक की डिग्री हासिल की।
रिपोर्ट के मुताबिक़ कूपर ने कथित तौर पर 1934 से 1938 तक वेस्ट वर्जीनिया के एक हाई स्कूल स्टोर में पढ़ाई की, लेकिन माली हालात कमज़ोर होने की वजह से उन्हें और उनकी मां को दूसरे शहर, फिलाडेल्फिया में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसकी वजह से उनकी शिक्षा प्रभावित हुई।
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ कूपर के हाई स्कूल के पाठ्यक्रम में लैटिन, जीव विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी और गणित विषय शामिल थे और वह कॉलेज जाना चाहते थे लेकिन बदक़िस्मती से उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।
हालाँकि, फिलाडेल्फिया जाने के बाद, कूपर ने परिवहन में अपना करियर बनाया, और बहुत कड़ी मेहनत के बाद वे यूनियन के उपाध्यक्ष बने, लेकिन उन्हें हमेशा अपनी हाई स्कूल की डिग्री न मिलने का पछतावा रहता था।
बाद में 2018 में, कूपर के रिश्तेदारों ने उनकी ख्वाहिश का ख्याल रखते हुए अधिकारियों से संपर्क किया, जिन्होंने कूपर की डिग्री दिलाने के लिए वेस्ट वर्जीनिया शिक्षा विभाग से बात की।
आखिरकार कोशिश कामयाब हुई और 19 मार्च को, कूपर और उनका परिवार एक विशेष स्नातक समारोह में शामिल हुए, जिसके दौरान उन्हें उनकी हाई स्कूल की डिग्री देकर सम्मानित किया गया।]
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
