नई दिल्ली, 24 जून: शाहीन बाग़ थाने में नाज़िया इलाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में ऐसी टिप्पणियां की गईं, जिन्हें मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता आरफ़ा ख़ानम, एडवोकेट और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की संयुक्त सचिव, तथा बाबर ख़ान ने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत के अनुसार, वीडियो में कथित तौर पर पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ, हज़रत आयशा (रा) और अन्य इस्लामी हस्तियों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समुदाय में रोष और आक्रोश पैदा हुआ है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह के बयान धार्मिक आस्था का अपमान हैं और साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से FIR दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की तनावपूर्ण स्थिति न बने।
- जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

- दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, 8 घंटे बाद धरना स्थल से हटाया; कांग्रेस बोली- ‘सब याद रखा जाएगा’

- दिल्ली: इंजीनियर फिरोज मुजफ्फर हनफी उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (दिल्ली प्रदेश) के महासचिव निर्वाचित

- ‘फॉर्म-6 में किया गया अवैध बदलाव, शामिल हर शख्स का होगा हिसाब’: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बरसे राहुल गांधी

- Neha Bora के घर के बाहर घूम रही संदिग्ध वैन, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

