सावन के आखिरी सोमवार की सुबह तड़के शिव मंदिर में एक भोले के भक्त की करंट लगने से हुई मौत, मौत के बाद कांवड़ियों ने मंदिर में हंगामा किया। उसके बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश/रामपुर: जनपद रामपुर स्थित ऐतिहासिक पातालेश्वर शिव मंदिर जहां पर सावन माह के आखिरी सोमवार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज सुबह रवि नाम का एक शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिव मंदिर भमरववा में जा रहा था। परिक्रमा करते वक्त रवि ने बिजली के तार को जो खुला हुआ था पकड़ लिया जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
इस मौत पर अन्य शिव भक्तों ने मंदिर कमेटी के खिलाफ जमकर हंगामा और विरोध किया, उसके बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
मौके पर आये प्रशासन और शहर के सम्मानित लोगों ने शिव भक्तों को समझाकर शांत किया।
वहीं इस मामले पर मृतक शिवभक्त के साथी इंद्रपाल सैनी ने बताया,”हम 3:30 बजे मंदिर आए थे, 10 मिनट हम मंदिर के बाहर खड़े रहे गेट पर… फिर हमने जयकारे बोले और फिर हम परिक्रमा करने के लिए अंदर गए, पहला ही राउंड मारा था वहां पर सरियों का राउंड लगा हुआ है… उसमें पूरे में करंट फैला हुआ था, हमारे भोले ने हाथ रख दिया पीछे वाले ने उसके रखा उसको करंट लगा फिर रवि ने हाथ रखा रवि ने ज्यादा जोर से पकड़ लिया, यह मंदिर की कमेटी वालों की और इलेक्ट्रिशियन की लापरवाही है… केबल का जोड़ खुला हुआ था जिस कारण से ही घटना हुई है, यह 4:00 बजे की घटना है… जिस भोले की मौत हुई उसका नाम रवि है, जो हरिद्वार से गंगाजल ला रहा था भमरोआ मंदिर चढ़ाने के लिए और यह इंद्री गांव के रहने वाले हैं।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

