शिवपाल यादव ने दिया आज़म ख़ान को अपनी पार्टी में आने का न्योता

Date:

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samajwadi Party Lohia) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (Samajik ParivartanRath Yatra) आज रामपुर पहुंची।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई में होने वाली मऊ रैली में प्रसपा( प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव(Shivpal Singh Yadav ) का नाम भी चर्चा में था लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी के साथ हुए गठबंधन के बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। शायद इसीलिए 27 अक्टूबर को मऊ में होने वाली रैली में शरीक ना होकर शिवपाल सिंह यादव अपना रथ लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश की यात्रा पर निकल पड़े हैं।

शिवपाल सिंह यादव आज समाजवादी पार्टी की सरकार में साथी मंत्री रहे आज़म खान के शहर रामपुर पहुंचे। यहाँ आने पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आज़म खान को अपनी पार्टी में लिए जाने की भी इच्छा जाता डाली। उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का भी दावा किया। हालांकि वह इस सवाल का जवाब नही दे सके कि सेक्युलर वोटों के बंटवारे से आखिर किस का फायदा होगा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”यह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा सत्ता परिवर्तन के लिए निकला है और उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में यह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली जाएगी। इसलिए सत्ता का परिवर्तन जरूरी हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने जो भी वायदे किए थे उन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया, जो भी यह सरकार के खिलाफ बोलता है उसे झूठे झूठे मुकदमे लगा कर जेल में ठूस दिया जाता है”।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...