संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह चौंकाने वाला मामला हाथरस निवासी सनी की हत्या से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सनी की पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी रंजीत और भाई अरुण के साथ मिलकर कासगंज में हत्या की साजिश रची और संभल के जंगल में अंजाम दिया।
काम का बहाना, शराब और फिर मौत
पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा ने काम का बहाना बनाकर पति सनी को बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई गई और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन माचिस न मिलने से वे विफल रहे और लाश को जंगल में फेंक दिया।
2 जनवरी को जुनावई थाना क्षेत्र के जंगल से युवक का शव बरामद हुआ। शव पर “सनी… नेहा…” लिखा था, जिसने पुलिस को कातिल तक पहुंचने की दिशा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि मौत गला घोंटकर की गई थी।
तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को इनाम
संभल पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से पत्नी नेहा, प्रेमी रंजीत और भाई अरुण तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ। खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से की गई थी और आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है।
- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- सहसवान में SBI एटीएम तोड़ने और चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों संग आरोपी गिरफ्तार

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

