Weather Update: देशभर में बिगड़ा मौसम का मिज़ाज: उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड, दक्षिण में झमाझम बारिश से बढ़ी परेशानी

Date:

आज उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं से परेशानी बढ़ी।

भारत: शनिवार (10 जनवरी) की सुबह भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बेहद सख्त नजर आया। उत्तर भारत में दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई, जिससे गलियों से लेकर सड़कों तक सन्नाटा पसरा दिखा। बर्फीली हवाएं इतनी तीव्र हैं कि लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

पहाड़ों से उतर रही तेज बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों की ठंड और बढ़ा दी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीत लहर का असर साफ दिख रहा है। वहीं दक्षिण भारत में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई राज्यों में सड़क यातायात और दैनिक जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और बारिश दोनों ही अपने तेवर बनाए रख सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...