जिलाधिकारी ने ‘श्री अन्न’ एक्सपोजर विजिट के लिए किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Date:

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व आत्मा योजना के तहत 90 किसान पूसा, नई दिल्ली के लिए रवाना
  • 5 दिवसीय प्रशिक्षण में श्री अन्न की उन्नत खेती, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की सीखेंगे तकनीक

मैनपुरी(सिराज हुसैन): राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना (न्यूट्रीसीरियल घटक) तथा ‘आत्मा’ (सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन) के तहत 90 किसानों के दल को 5 दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) पूसा, नई दिल्ली के लिए रवाना किया।

यह अध्ययन भ्रमण और प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान किसानों को श्री अन्न (मिलेट्स) की उन्नत खेती, उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और पोषण संबंधी उपयोग की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, किसानों को कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों से सीधा संवाद करने तथा नवीन तकनीकों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

आय बढ़ाने का बेहतरीन जरिया है ‘श्री अन्न’

रवानगी के समय किसानों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि श्री अन्न न केवल स्वास्थ्य और पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह किसानों की आय बढ़ाने का भी एक सशक्त जरिया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे यहाँ सीखी गई वैज्ञानिक पद्धतियों को अपने खेतों में अपनाएं और अन्य साथी किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहे निरंतर अनुसंधान का लाभ जमीनी स्तर पर किसानों तक पहुँचना बेहद आवश्यक है। ऐसे भ्रमण से किसान नई तकनीकों को सीखकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकेंगे।

व्यावहारिक जानकारी से लैस होंगे किसान

5 दिवसीय दौरे के दौरान किसान पूसा संस्थान में मिलेट्स से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और प्रयोगों का अवलोकन करेंगे। रवाना हुए किसानों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के एक्सपोजर विजिट से उन्हें आधुनिक खेती के तौर-तरीके समझने और पैदावार बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में किसान बंधु मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे...

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...