बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र ओंकार सिंह की शानदार उपलब्धि, इस्लामियत में 100 में से 98 अंक और क़ुरान के अनुवाद में 50 में से 49 अंक पाए

0
Sikh student gets A+ in Islamiat and Quran translation board exams
ओंकार सिंह ने इस्लामियत विषय में 100 में से 98 अंक और पवित्र क़ुरान के अनुवाद में 50 में से 49 अंक हासिल किए।

ओंकार सिंह ने इस्लामियत विषय में 100 में से 98 अंक और पवित्र क़ुरान के अनुवाद में 50 में से 49 अंक हासिल किए।

लाहौर, अगस्त 2025: लाहौर बोर्ड की 9वीं कक्षा की परीक्षा में सिख छात्र ओंकार सिंह ने शानदार सफलता पाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी उपलब्धि न केवल शैक्षिक जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि धार्मिक सौहार्द और पारस्परिक सम्मान की मिसाल भी पेश कर रही है।

इस्लामियत और क़ुरान अनुवाद में उल्लेखनीय नतीजे

ओंकार सिंह ने इस्लामियत विषय में 100 में से 98 अंक और पवित्र कुरान के अनुवाद में 50 में से 49 अंक हासिल किए। कुल परिणाम 555 में से 550 अंकों का रहा, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

अल्लाह और परिवार के प्रति आभार

अपनी सफलता पर खुशी ज़ाहिर करते हुए ओंकार सिंह ने कहा कि वे इस उपलब्धि के लिए अल्लाह और अपने परिवार का शुक्रगुज़ार है। भविष्य के सपनों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना है।

धर्मों के सम्मान पर ज़ोर

ओंकार सिंह के पिता ने भी बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा से हर धर्म का आदर करने को महत्त्व देता है। परिवार के सभी सदस्य इस्लामियत का अध्ययन करते हैं और बच्चों को भी सभी आस्थाओं के प्रति सम्मान का पाठ पढ़ाते हैं।