Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में 6 साल की मासूम बच्ची से एक युवक ने की दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है।
मासूम बच्ची को दरिंदा युवक बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले पर पीड़ित मासूम बच्ची की नानी की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ थाना केमरी में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
जनपद रामपुर के थाना केमरी क्षेत्र के हुरमत नगर गांव निवासी महिला की 6 वर्ष की मासूम बच्ची नातिन के साथ गांव के ही आरोपी युवक राहुल ने दरिंदगी की।
आपको बता दें पीड़ित मासूम बच्ची की नानी के मुताबिक वह कहीं बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी मासूम बच्ची नातिन अकेली घर पर थी। जब उसकी नानी घर आई तब उसने देखा तो उसकी नातिन घर पर नहीं थी तो उसने इधर-उधर तलाश किया तब कहीं जाकर खेत में राहुल नाम का युवक उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। तभी आरोपी युवक मासूम बच्ची के परिजनों को देख कर भाग खड़ा हुआ।
उसके बाद परिजन मासूम बच्चे को लेकर थाने गए वहां पर उन्होंने आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया और पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आगे की जांच में जुट गई है और मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने,”बताया इसमें बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा लिख लिया गया है और इसमें एक ही अभियुक्त था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

