किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसी को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है
रामपुर: सावन माह के शुरू होने के उपरांत भगवान भोले शंकर के भक्तों का कावड़ लाने का सिलसिला जारी है। कहीं पर किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसी को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
जनपद रामपुर में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा कांवरियों के लिए “कांवर सेवा शिविर” का उद्घाटन किया गया है ताकि कंवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
जनपद रामपुर से होकर गुजरने वाले तीन हाईवे गैर जनपदों को जोड़ने का कार्य करते हैं।
वर्तमान समय में श्रद्धालु सावन माह के चलते कावड़ लाने के लिए निकले हुए हैं और कुछ वापस अपनी अपनी मंजिल तक पहुंच भी रहे।
ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है।

सीएम के निर्देश का पालन करते हुए स्थानीय पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित कोसी नदी के पुल के निकट बनाए गए “कांवर सेवा शिविर” का उद्घाटन किया।
वहीं इससे पहले एसपी ने मातहतों के साथ रूट चार्ट को लेकर गहन मंत्रणा की, यही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून व्यवस्था को बनाए रखने के अलावा कांवरियों की हर दुख तकलीफ चाहे उसमें उनकी भूख हो या प्यास हो या उपचार से संबंधित कोई समस्या हो, इन सबको एक इंसान होने के नाते दूर करने का भी आह्वान किया है।
इस मौके पर एएसपी सहित जनपद के सभी सीओ, एसएचओ, एसओ के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

