रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

Date:

रामपुर, 23 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सांकेतिक भाषा के अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों ने रामपुर पुलिस कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा की बारीकियों से अवगत कराना था, ताकि वे समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दिव्यांग जन के साथ संवाद को और अधिक प्रभावी एवं सरल बना सकें।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर मौजूद शिक्षकों और विशेषज्ञों के सहयोग की सराहना की और उनके योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और समाज सेवा में अपनी दक्षता को और बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...